रांची, अक्टूबर 14 -- झारखंड राज्य के पूरे क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 अक्तूबर को विदाई ली। यह जानकारी भारत मौसम विभाग ने दी। राज्य में मानसून का प्रवेश 17 जून को हुआ था। इस मानसून के 118 दिनों के दौरान राज्य में सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 1666.1 मिमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक थी। वहीं, सबसे कम वर्षा गोड्डा में 750.5 मिमी रही, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम थी। जानकारी हो कि मानसून जून से सितंबर तक माना जाता है। इस दौरान झारखंड में कुल वर्षा 1198.8 मिमी हुई, जबकि सामान्य वर्षा 1022.9 मिमी है। इस तरह 17 फीसदी अधिक बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षा की श्रेणी में आता है। मानसून की वास्तविक अवधि 17 जून से 13 अक्तूबर तक रही। इस दौरान झारखंड में कुल वर्षा 1243.9 मिमी रही, जो सामान्य 1009 मिमी से 23 प्रतिशत अधिक है। कु...