गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब तस्करी के लिए अब ऑक्सीजन सिलेंडर को ढाल बनाया जा रहा है। सोमवार को जिला उत्पाद विभाग की टीम ने थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव के समीप गोपालगंज-मीरगंज मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया। जिसमें 432 लीटर विदेशी शराब के साथ 24 ऑक्सीजन सिलेंडर लदे हुए थे। उक्त पिकअप में सतही तौर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लदे थे। जबकि उसके नीचे तहखाने में शराब के कार्टन छुपाए गए थे। जब तलाशी शुरू हुई तो चालक व तस्कर मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जब्त पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान में जुटी है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोपालगंज-मीरगंज मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.