बोकारो, अक्टूबर 7 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी के अम्बा टोला के फुटबॉल मैदान में सोमवार को आदिवासी समाज की बैठक की गई। काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। संचालन बिंदेश्वर मुर्मू ने किया। अध्यक्षता करते हुए अनंत मुर्मू ने कहा कि सभी आदिवासी महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेश-भूषा के साथ आगामी आठ अक्तूबर को जिला मुख्यालय बोकारो में आक्रोश महारैली में शामिल हों। चांपी रैली की अगुवाई की जिम्मेवारी सीताराम मुर्मू एवं धनेश्वर मुर्मू को दी गई। वहीं महिलाओं की ओर से अगुवाई की जिम्मेवारी चांपी मुखिया रीता देवी को सौंपी गई। गांव के मांझी हड़ाम भी शामिल हुए। चांपी पंचायत के आदिवासी टोला के विभिन्न मांझी हड़ाम, नायके बाबा, प्राणिक बाबा, जोग मांझी, भोदरोन, गोडैत, समाजसेवी व बुद्धिजीवी वर्ग ने इस आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए अ...