मधेपुरा, जनवरी 13 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता सिंहेश्वर - पीपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर बैरबन्ना गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सिंहेश्वर के दुर्गा चौक के पास बस छोड़ कर चालक और परिचालक फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़-फोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया। मृतक की पहचान बैरबन्ना वार्ड आठ निवासी मो. मिनहाज उर्फ कारी साहेब का पुत्र मो. दनिश (8) के रूप में की गयी। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार मृतक दानिश दिन के करीब दो बजे सड़क किनारे अपनी दिशा में पैदल जा रहा था। विपरीत दिशा से जा रही बस ने दानिश को कुचल दिया। जानकी ट्रेवल्स नामक बस वीरपुर भीमनगर से सहरसा की तरफ जा रही थी। घटना से आक्र...