बेगुसराय, मार्च 8 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के आकोपुर में एसएच-55 पर शुक्रवार की देर संध्या सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की केस दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना में पंचायत के तारा टोला निवासी शिव बालक सहनी के 20 वर्षीय पुत्र सज्जन कुमार की मौत हुई है। जबकि विष्णु देव सहनी के पुत्र फुलचंद सहनी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अचानक एक स्कॉर्पियो से टकरा गया। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक जख्मी हो गए हैं। चेरिया बरियारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि जख्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.