झांसी, फरवरी 5 -- फरवरी के 5वें दिन आकाश साफ होते ही सर्दी फिर कुड़कुड़ाने लगी। भोर से हल्का कोहरा छाया रहा तो बादलों ने धूप नहीं निकलने दी। हवाएं तीर सी चुभीं। यही नहीं गुरुवार को न्यूनतम पारा सरककर 9 सेंटीग्रेट पर टिक गया। जबकि अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर खिली धूप ने राहत दी। शाम गहरी होते ही सर्दी के झटके से शहरी थरथरा उठे। गुरुवार को दिन चैत्र यानी मार्च महीने से तप रहा था। वहीं बीती रात मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। गुरुवार को भोर 4 बजे से धुंध छाई रही। इसके बाद बादलों ने दस्तक दी। 6.57 पर सूर्योदय हुआ। लेकिन, सूरज नहीं निकला। तीर सी चुभ रहीं सर्द हवाओं के बीच लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। ठिठुरन के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे तो कामगार दफ्तर। सुस्त मौसम के बाद बाजारों में भी काम शुरू हुआ। दोपहर 12.30 बजे धूप में कुछ तेजी आई। लेकिन, प...