आरा, फरवरी 7 -- आरा। यूजीसी नेट की दिसंबर में आयोजित परीक्षा में इस बार भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कई पीजी विभाग और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। पीजी हिन्दी विभाग के विद्यार्थी आकाश कुमार ने सफलता प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है। कोईलवर के गंज श्रीपालपुर (पचैना बजार) के अजय कुमार सिंह के पुत्र आकाश कुमार ने हिन्दी विषय में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे गांव और पीजी हिंदी विभाग का नाम ऊंचा किया है। विभाग के डॉ नीलांबुज सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि पर विभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो वज्रांग प्रताप केशरी, शिक्षक डॉ नवनीत कुमार राय व अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.