नई दिल्ली, जनवरी 21 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पिछले साल बेहद खराब रहा। टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में सूर्यकुमार की गिनती होती थी लेकिन पिछले साल वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनका औसत भी नीचे चला गया था। हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार बुधवार को न्यजूीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जरिए इस साल अपने टी20 करियर को नई उड़ान देना चाहेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव को फॉर्म हासिल करने के लिए बड़ी सलाह दी है भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 पारियों में 17.92 के औसत और 143.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 448 रन बनाएहैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। उनका आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में आया था। कई पूर्व क्रिकेटर ने यहां तक कह दिया था कि अगर सूर्यकुमार...