नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने वैकल्पिक प्लेइंग-11 चुनी है। आकाश चोपड़ा ने विश्व कप के लिए चुनी गई इस वैकल्पिक प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को चुना है। आकाश का मानना है कि यशस्वी के साथ गलत हुआ है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टी20 टीम से बाहर रखा गया है। वे इस टीम के आक्रामक ओपनर हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को आकाश चोपड़ा एक बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं जो फिलहाल सिलेक्शन प्रक्रिया में कहीं खो गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और जितेश शर्मा को जगह दी है। उन्होंने अय्यर को वैकल्...