सासाराम, जून 3 -- दिनारा,एक संवाददाता। प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के समहुती मठिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जाती है। मृतका समहुती मठिया निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह की लगभग 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला कुंड गांव में हो रहे यज्ञ को देख अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते मेघ गर्जन के साथ बारिश होने के क्रम में यह घटना हुई। स्थानीय स्तर से घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...