निज संवाददाता, मई 8 -- बिहार के अरवल जिले के करपी में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना वंशी थाना क्षेत्र के तुर्क तेलपा गांव की है। मृतक की पहचान गहया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत सांडा गांव निवासी 70 वर्षीय गनौरी दास के रूप में हुई है। उनके निधन से बेटी के घर में हो रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार गनौरी दास के बेटी का ससुराल तेलपा गांव में है। वह अपनी नातिन की शादी में शामिल होने बेटी के घर पहुंचे थे। शादी के बाद बारात बुधवार को वापस लौट गई। अपनी बेटी के घर रुके गनौरी दास शाम में शौच के लिए निकले। उन्हें नहीं मालूम था कि शौच का सफर उनकी जिंदगी का अंतिम सफर साबित होगा। शौच के लिए जैसे ही वह बैठे, ऊपर से ठनका गिर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बार बालाओं के नाच में फायरिंग, बुजुर्ग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.