प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारा तहसील में शनिवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें एक परिवार के दंपती समेत उसके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। परिवार का कोई भी सदस्य जीवित नहीं बचा है। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर तहसील प्रशासन व पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। तहसील प्रशासन ने हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। बारा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की रात वीरेंद्र बनवासी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। रात लगभग 12 बजे अचानक गिरी आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में 35 वर्षीय वीरेंद्र बनवासी, उसकी पत्नी 32 वर्षीय पार्वती 32, बेटी तीन वर्षीय राधा और दो वर्षीय करिश्मा की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। रिहायशी झोपड़ी भी पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.