सासाराम, अप्रैल 14 -- नोखा, एक संवादाता। प्रखंड क्षेत्र के कारन गांव में सोमवार की दोपहर खेत में काम कर रहे दो किसान आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नोखा पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अंकित कुमार तथा अजय शंकर कुमार नामक किसान खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। पानी के साथ तेज गर्जन प्रारंभ हो गई। जिसे देख सभी किसान इधर-उधर भागने लगे। उसी दौरान तेज आवाज तथा चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिसके चपेट में आकर दोनों किसान वहीं मूर्छित होकर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने जान जोखिम में डाल घटनास्थल पर पहुंच परिजन को सूचित करते हुए अस्पताल पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र नोखा के चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार ने घटना की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.