सिद्धार्थ, सितम्बर 19 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी युवक शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसका शरीर झुलस गया है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी अजीत(26) पुत्र इंद्रजीत गांव के पास बंधे पर शुक्रवार को भैंस चराने करीब साढ़े सात बजे गया था। उस समय बारिश हो रही थी। अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी इससे उसकी चपेट में आकर झुलस गया और वहीं पर बेहोश पड़ा था। ग्रामीणों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण भी पहुंच गए। गंभीर अवस्था में उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उसका एक ओर का अंग काम नहीं कर रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.