मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव में मंगलवार दोपहर गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बांस के पेड़ के नीचे बंधी दुधारू भैंस और दो पड़िया की मौत हो गई। चंद्रगढ़ गांव निवासी पशुपालक जय प्रकाश मिश्र घर के पास बांस के पेड़ नीचे दुधारू भैंस और दो पड़िया बांधे हुए थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब गरज चमक के साथ हो रही बारिश में बांस के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर पड़ी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस और दो पड़िया की मौत हो गई। पशुपालक ने घटना की सूचना पशुचिकित्साधिकारी व हल्का लेखपाल को दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सियाराम मिश्र ने पशुपालक को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। पशुचिकित्साधिकारी हलिया डॉ. के कुमार ने घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.