भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर । आकाशवाणी केंद्र भागलपुर के सेवानिवृत्त वरीय उद्घोषक विजय मिश्रा का निधन रविवार को हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन से संबंधित पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की। कटहलबाड़ी निवासी 63 वर्षीय वरीय उद्घोषक विजय मिश्रा को दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पुत्र वेद वशिष्ठ, पुत्री जया वशिष्ठ व दिव्या वशिष्ठ समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी छोटी पुत्री ने बताया कि वह मूल रूप से आरा जिला के महुली निवासी थे। उन्होंने आकाशवाणी में अपने कॅरियर की शुरुआत भागलपुर से की थी। रेडियो पर प्रसारित उनके कार्यक्रम फोन इन आपकी पसंद कार्यक्रम व ग्राम जगत कार्यक्रम काफी फेमस हुआ था। ग्राम जगत में वह बिरजू भैया के नाम से काफी प्रसिद्ध थे। उनकी पुत्री ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.