बांका, जुलाई 30 -- बांका। निज प्रतिनिधि। देश के पिछडे जिलों में शुमार बांका जिले को 2018 में केंद्र सरकार की ओर से आकांक्षी जिले में शामिल किया गया। जिसके बाद क्षेत्र के विकास के लिए यहां 6 संकेतकों पर कार्य शुरू किया गया। जिसमें स्वास्थ्य और पोषण, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास एवं बुनिया ढांचे शामिल हैं। जबकि 2023 में आकांक्षी प्रखंडों में शामिल जिले के तीन प्रखंड शंभूगंज, कटोरिया एवं चांदन में भी 6 सूचकांगों पर कार्य किया गया। जिसके लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिससे यहां नीति आयोग की ओर से संचालित संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत बांका जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्राप्त की है। यहां आकांक्षी प्रखंडों में जून से सितंबर 2024 की नर्धिारित अवधि में जिला प्रशासन ...