भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नीति आयोग द्वारा जिले के सन्हौला प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड की सूची में शामिल किया है। अब इस प्रखंड को स्वच्छता, चिकित्सा, शिक्षा आदि के मुद्दे पर परखने के लिए केंद्रीय जांच टीम सोमवार या मंगलवार को भागलपुर आने वाली है। इसके मद्देनजर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने इस प्रखंड में एक डॉक्टर व दो नर्सों की प्रतिनियुक्ति की है। सिविल सर्जन द्वारा जारी आदेश में जहां पीएचसी गोराडीह में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. कुमार विक्रांत की प्रतिनियुक्ति सीएचसी सन्हौला में की गई है। तो वहीं दूसरी तरफ सीएचसी सन्हौला में ही सीएस ने दो एएनएम क्रमश: नूतन कुमारी व नीतू कुमारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.