कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता नीति आयोग, नई दिल्ली के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन, कटिहार में सम्पूर्णता अभियान-2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा तथा कृषि प्रक्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान की अवधि 28 जनवरी, 2026 से 14 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान नीति आयोग द्वारा चिन्हित सभी सूचकांकों में पूर्ण लक्ष्य हासिल किया जाना है। डीएम ने अधिकारियों व बीडीओ को दिया निर्देश डीएम न...