पलामू, नवम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की पलामू इकाई की बैठक में आकलन पास सहायक अध्यापकों की 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि इसी माह में करने की मांग की गई। 14 प्रतिशत नगर निगम क्षेत्र से संबंधित शिक्षकों का 2023 से बकाया भुगतान करने की मांग भी की गई। मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार यादव व संचालन अनुज दुबे ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बिनोद तिवारी ने कहा कि पलामू जिला का भुगतान का एडवाइस प्रत्येक माह समय पर जाए इसके लिए सभी प्रखंड में दो सदस्यीय टीम टीम बनाया गया है। 21 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम बनायी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर सहायक अध्यापकों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक अनुज कुमार दुबे ने कहा कि एक हजार रुपए की वृद्धि, तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.