सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज कस्बे में राप्ती नदी तट के पास परशुराम वाटिका में बनने वाला भगवान परशुराम का मंदिर आकर्षण का केंद्र होगा। 10 मार्च को राम जानकी गुरूकुल के वेदपाठी छात्रों, आचार्यों व अन्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न होगी। परशुराम मंदिर के निर्माण को लेकर एक छायाचित्र भी निर्माण समिति की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसके संबंध में कहा जा रहा है कि मंदिर निर्माण के बाद इसी तरह से नजर आएगा। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने बताया कि भगवान परशुराम के नाम पर डुमरियागंज में परशुराम वाटिका निर्माणाधीन है, जहां भव्य मंदिर बनाया जाना है। इसमें ब्राह्मण समाज के साथ अन्य हिन्दू वर्ग के लोग पूरे उत्साह के साथ भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.