हरिद्वार, जुलाई 12 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में हर और सुनाई दे रहे बम भोले के जयकारों के बीच कांवड़ियों की वापसी का क्रम जारी है। कांवड़ मेले के दूसरे दिन कई बड़ी और भव्य रूप से सजी कांवड़ों की भी वापसी हुई। तीसरी विशाल रथ यात्रा के रूप में हरिद्वार से हिसार के लिए रवाना हुई आर्टिफिशियल नरमुंडों से सजी भगवान शिव की प्रतिमा वाली कांवड़ सभी के आकर्षण का केंद्र रही। हिसार से आए कांवड़ दल में शामिल दीपक, कार्तिक, जतिन आदि ने बताया कि यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा है। दल में कई युवा शामिल हैं। सभी ने आपसी सहयोग से कांवड़ तैयार की है। हिसार पहुंकर कांवड़ से ले जाए जा रहे गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। 000
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.