लखनऊ, फरवरी 7 -- राज्य ललित कला अकादमी के 65वें स्थापना का तीन दिवसीय समारोह शनिवार से शुरु हुआ। समारोह में प्रदर्शनी लगी जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार प्रो. एस प्रणाम सिंह ने पेंटिंग बनाकर समारोह का शुभारम्भ किया। स्थापना के दिन आठ फरवरी को प्रो. एस प्रणाम सिंह को अकादमी का अधिसदस्यता रत्न सम्मान दिया जाएगा। स्थापना दिवस पर अकादमी में प्रदेश के विभिन्न कला शिक्षण संस्थानों को प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी में कला एवं शिल्प महाविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय, संघटक भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, ललित कला विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और ललित कला एवं संगीत विभाग पुर्नवास विवि समेत अन्य संस्थान शामिल हैं। समारोह में पर्यटन एवं पर्यावरण विषयक चित...