प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह के निर्देश पर चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के बाद उन्हें विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए प्रशिक्षकों का चयन सेवानिवृत्त अध्यापकों या योग्य वालंटियरों में से किया जाएगा। प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन फार्म विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर प्रधानाध्यापक की ओर से चस्पा कराए जाएंगे। जहां किसी विद्यालय में पांच या उससे अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे होंगे, वहां एक विशेष प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। चयन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति को सौंपी गई है। बीएसए ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सेवानिवृत्त शिक्षक उपलब्ध न हों, तो स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.