हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा जारी हालिया अधिसूचना का हवाला देते हुए आउटसोर्स कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन 805 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की है। इसी आधार पर वे अपना वेतन बढ़वाने की मांग कर रहे हैं, ताकि समान कार्य के लिए समान वेतन का सिद्धांत लागू हो सके। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, विश्वास, विरेंद्र क्षत्रिय, सिद्धार्थ चौहान, विजयपाल, राजेश शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...