कानपुर, अक्टूबर 31 -- कानपुर। अब नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को हर माह की पांच तारीख को ही मानदेय मिल जाया करेगा। इसके साथ ही ईपीएफ की कटौती और इससे संबंधित मामलों का निस्तारण इसी तारीख के पहले हो जाया करेगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक में ये निर्णय लिए गए। अभी तक मानदेय खातों में पहुंचने की कोई तारीख निर्धारित नहीं थी। कभी 15 तारीख को मानदेय मिलता था तो कभी 20 या 25 तारीख को। कभी-कभी डेढ़ से दो महीने भी लग जाया करते थे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया और महामंत्री रमाकांत मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में संघ द्वारा 25 सूत्री मांग पत्र और आठ सूत्री अतिरिक्त मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा गया। इन मांगों को लेकर वार्ता हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि अब हर महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.