पटना, मार्च 19 -- प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत काम कर रहे 24 कर्मियों की सेवा 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। ये सभी कर्मी पटना जिले में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। इन्हें सेवा प्रदाता मेसर्स वाणी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ ने आउटसोर्सिंग पर सेवा के लिए पटना जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराया था। यह कर्मी विभिन्न प्रखंडों में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना सरस्वती कुमारी ने बताया कि इन कर्मियों की सेवा समाप्ति की सूचना दे दी गई है। मालूम हो कि 31 मार्च के बाद आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मियों की सेवा नहीं ली जानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.