धनबाद, फरवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। मधुबन की पहचान शहीदों की धरती के रूप में होती है। बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत मधुबन मौजा के साथ आसपास के गांवों व पंचायतों के अस्तित्व मिटाने की कोशिश कर रहा है। इसे यहां के ग्रामीण कभी सफल नहीं होने देंगे। उक्त बातें मधुबन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार की दोपहर मधुबन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया गया कि नौ फरवरी को मधुबन बचाओ संघर्ष अभियान के तहत जनसभा होगी। इसमें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो शामिल होंगे। कहा गया कि किसी भी शर्त पर आउटसोर्सिंग कंपनी को अपनी जमीन नहीं देंगे। परंतु राष्ट्रहित में वे लोग बीसीसीएल को अपनी जमीन एक समझौते के तहत देने के लिए तैयार...