बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों मे कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों का न्यूनतम मानदेय सरकार द्वारा 20 हजार करने के बावजूद शासनादेश आज तक नहीं लाया गया। इससे जिले भर के आउटसोर्सिंग कर्मियों मे रोष व्याप्त है। आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपर श्रमायुक्त लखनऊ द्वारा देय अवकाशों को अधिकांश प्रधानाचार्यों द्वारा इन्हे स्वीकृत नही किया जा रहा है। अवकाश की जगह आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाकर उनका उक्त अवधि का वेतन भी काट दिया जाता है। इस कारण उनको आर्थिक तंगी व मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष हरीशंकर ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों से विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा विभिन्न प्रकार ...