महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय परिसर में सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने किया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में लगभग 9 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर वर्षों से कार्यरत हैं। इनमें कई कर्मी 5 से 10 वर्षों की सेवा दे चुके हैं, फिर भी उन्हें बेहद कम वेतन और असुरक्षित भविष्य के साथ काम करना पड़ रहा है। कर्मचारी शेषनाथ यादव, राजन वर्मा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.