धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के ऑपरेटरों ने बुधवार को मेमको मोड़ से समाहरणालय तक कैंडल मार्च निकाला। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया। आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने बुधवार की शाम मेमको मोड़ से नए डीसी ऑफिस तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष सुमित राय ने कहा कि आउटसोर्सिंग मैनुअल में नियमावली गठन के उपरांत झारखंड राज्य अंतर्गत सभी विभाग (सचिवालय, प्रमण्डलीय, जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड अंचल स्तरीय एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालय) में आउटसोर्स के माध्यम से पूर्व से कार्यरत कर्मियों को यथास्थिति कार्यालय व पद पर पूर्ववत रखा जाए। समान काम के बदले समान वेतन की मांग की गई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.