गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के स्त्री प्रसूति वार्ड में सोमवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि प्रसूता को बेटा पैदा होने पर आउटसोर्सिंग कंपनी की महिलाकर्मी ने तीमारदारों से मोटी रकम की मांग की। मनचाही रकम न मिलने पर महिलाकर्मी भड़क गई और उसकी तीमारदार से बहस हो गई। यह शिकायत कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंची। जिम्मेदार अधिकारी ने वार्डों मे तैनात अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि दोबारा पैसा मांगने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...