बेगुसराय, मार्च 18 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी जंक्शन का आउटर सिग्नल यात्रियों के लिए वर्षों से परेशानी का सबब बना है। बरौनी स्टेशन आने वाली अधिकांश ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर आधे घंटे से अधिक रोक दिया जाता है। तब जाकर यात्रियों की ट्रेनें बरौनी जंक्शन पहुंचती है। दिन में तो किसी तरह यात्री मन ममोस कर रह जाते हैं। लेकिन रात में सुनसान जगह पर स्थित आउटर सिग्नल पर ट्रेनों को रोक देने से यात्री भयभीत बने रहते हैं। आउटर सिग्नल पर ट्रेन के रुकने से कई बार पूर्व में आपराधिक घटना भी हो चुकी है। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों के समक्ष बन जाती है। जिन्हें किसी ट्रेन से आकर बरौनी जंक्शन से दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है। ऐसे हालात में कई बार आउटर सिग्नल पर ट्रेन के रुक जाने से यात्रियों की दूसरी ट्रेनें छूट जाती है। सोनपुर मंडल के आला अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.