संभल, जून 18 -- प्रधान आयकर आयुक्त बरेली के निर्देशों के क्रम में और संयुक्त आयकर आयोग रेंज-1 मुरादाबाद के मार्गदर्शन में और नज अभियान के अंतर्गत आयकर विभाग चन्दौसी की ओर से मंगलवार को यारा फर्टिलाइजर बबराला के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। आउटरीच कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को अधिनियम की धारा 80जीजीसी के अंतर्गत कटौतियों के गलत दावे के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों को आयकर अधिनियम के अध्याय के अंतर्गत अन्य कटौतियों के गलत दावे तथा उसके परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। अधिकारी-कर्मचारियों को कर्मचारियों द्वारा दावा की गई कटौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ किसी भी गलत दावे या कटौतियों के दुरुपयोग के बारे में भी जागरूक करने की सलाह दी गई। कर्मचारियों को आयकर रिटर्न की समीक्ष...