मोतिहारी, अप्रैल 10 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है जो ना सिर्फ चोरी करती है बल्कि चिट्ठी छोड़कर पुलिस को चैलेंज भी करती है। वह पुलिस वालों को मामू भी बताती है। लेकिन पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उसे दबोच कर बता दिया है कि पुलिस मामू् नहीं बाप है। हैरत की बात यह कि लड़की ने अपने घर को भी नहीं छोड़ा। खुद के घर में भी हाथ साफ कर दिया। मामला पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र का है। दरअसल पिछले दिनों पकड़ीदयाल थाना के के बड़का गांव में रामायण सिंह के घर चोरी हो गई। पुलिस इस मामले छानबीन शिद्दत के साथ कर रही थी। कई टीम गुप्त रूप से जांच कर रही थी। पुलिस उस समय हैरत में पड़ गई जब पता चला कि गृहस्वामी की बेटी ही चोरी कर रही है। मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पता चला कि रामायण सिंह की बेटी ने ही घर का सामान छिपाक...