सहरसा, फरवरी 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तथा पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग, एनरोलमेंट एवं सर्टिफिकेशन सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सिमरी बख्तियारपुर एवं बनमा इटहरी प्रखंड के करीब 50 स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं द्वितीय सत्र में सलखुआ एवं सोनवर्षा प्रखंड के लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल पर पंजीकरण, पाठ्यक्रम चयन तथा प्रमाणन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आई गोट (इंटीग्रेटेड ...