रामगढ़, सितम्बर 16 -- रामगढ़ (एक प्रतिनिधि)। झारखंड पुलिस अब पारंपरिक प्रशिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर तकनीक आधारित आधुनिक प्रशिक्षण की ओर कदम बढ़ा चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर राज्य पुलिस के अधिकारियों, अनुसंधान पदाधिकारियों और जवानों के लिए आई गोट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। इस पोर्टल पर वर्तमान में लगभग 16 अध्याय शामिल हैं। जिनमें सरकारी कर्मचारियों के आचार संहिता, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, मिशन लाइफ ओरिएंटेशन, नई तकनीकों का उपयोग और कार्यस्थल पर योगा ब्रेक, तनाव प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। इनका उद्देश्य पुलिस कर्मियों को न केवल पेशेवर रूप से दक्ष बनाना है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संवेदनशीलता और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। विशेष बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों को मोबाइल फोन पर कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.