कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आईसीसी मेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी पहुंची। इसका स्वागत विद्यालय बैंड के साथ यूपी टी-20 लीग और केडीएमए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने किया। ट्रॉफी को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन के लिए रखी गई तो हर कोई इसके साथ इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेता दिखा। चेयरमैन ने छात्रों को हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर अपने विद्यालय व देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी क्रिकेट टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। चाइनामैन क्रिकेटर कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने बच्चों से कहा कि मेहनत और लगन हो तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। राम सिंह ने केडीएमए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन संजय कपूर की प्रशंसा की। यह कार्यक्रम छात्रों को प्रत...