जमशेदपुर, जनवरी 31 -- स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. ललित मोहन शुक्ला और रिम्स स्थित क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. प्रदीप कुमार भट्टाचार्या ने शुक्रवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में गंदगी, फर्श पर गिरी सलाइन की बोतलें और सुइयां देखकर संयुक्त सचिव नाराज हो गए और अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी से जुड़ी जानकारी पूछने पर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी के जवाब से असंतुष्ट होकर संयुक्त सचिव ने उन्हें भी फटकार लगाई। इमरजेंसी आईसीयू में वेंटिलेटर चालू नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल वेंटिलेटर चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पांचवीं मंजिल स्थित आईसीयू का भी निरीक्षण किया और कहा कि एलएमओ के बिना भी वेंटिलेटर संचालित किया जा सकता है। अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.