मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आईसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण में लापरवाही तथा धरहरा एवं सदर प्रखंड में आभा आईडी के खराब प्रदर्शन पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अबतक विद्युत कनेक्शन नहीं है, उन्हें चिन्हित कर एक माह के भीतर शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित करें। इसके लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। समीक्षा के दौरान टेक होम राशन के शत-प्रतिशत वितरण और कन्या उत्थान योजना के सभी लाभार्थियों को पूर्ण लाभ उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.