धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज स्थित एसटीसी लेबोरेटरी लैब और स्टेट रिसर्च लेबोरेटरी (एसआरएल) को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (नाको) और झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी (जेएसएसीएस) की टीम ने माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार तिवारी के साथ दोनों लैब का निरीक्षण किया। टीम में जेएसएसीएस के असिस्टेंट डायरेक्टर सुधीर कुमार भी शामिल थे। अधिकारियों ने लैब की मौजूदा सुविधा और जांच प्रक्रियाओं का आकलन किया। निरीक्षण के बाद टीम ने जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि एनएबीएल मान्यता प्राप्त करने के लिए लैब को निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार करना होगा। एनएबीएल मान्यता मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.