प्रयागराज, फरवरी 7 -- कूटरचित दस्तावजों के जरिये किशोरी का ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु निकालकर बेचना) कराने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वह आईवीएफ सेंटर के रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि सेंटर में अब तक कितनी लड़कियों और महिलाओं का ओवा एक्सट्रैक्शन किया गया है। सेंटर से इसकी सूची भी मांगी गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही कि पकड़े गए गिरोह के तार कहां तक फैले हैं और कौन लोग इस खेल में शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई लड़िकयों के गैरकानूनी तरीके से अंडाणु निकाले जाने का इनपुट मिला है। फाफामऊ पुलिस ने मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। शांतिपुरम निवासी अनीता गौतम ने करेली निवासी पलक हेला पत्नी मिजान और उसकी मां रिंकी हेला पत्नी मोहम्मद शहबाज निवासी गढ़ीसराय ली...