बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। आईवीआरआई के शल्य चिकित्सा विभाग में सोमवार से मेघालय एवं सिक्किम राज्यों के पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए उन्नत निदान तकनीकों, पशु शल्य चिकित्सा और डायग्नोस्टिक इमेजिंग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य पशु चिकित्साधिकारियों को बुनियादी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में आधुनिक निदान तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षण से संबंधित एक संदर्भ संकलन (कंपेंडियम) का भी विमोचन किया गया। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. क...