बरेली, जून 30 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में होने वाले कार्यक्रम में वह एक घंटे उपस्थित रहेंगी। इस दौरान वह छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी और उनका संबोधन भी होगा। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ही एसपीजी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की दी गई हैं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति का विमान सोमवार सुबह 9:50 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समारोह के मंच पर करीब 50 मिनट तक रहेंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.