बरेली, जून 30 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है, जो सोमवार सुबह चार बजे से अपराह्न चार बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के साथ ही चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का संचालन भी प्रभावित होगा। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया सोमवार को सुबह चार बजे से बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, इज्जतनगर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी, गांधी उद्यान, महादेव पुल से सभी प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बसें त्रिशूल एयरफोर्स, डेलापीर व आईवीआरआई की तरफ प्रतिबन्धित रहेगीं। बड़ा बाईपास से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें बड़ा बाईपास से बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेगें और रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगी। इन वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.