रांची, अप्रैल 25 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान जान गंवाने वाले आईबी अधिकारी मनीष रंजन के परिजनों से पश्चिम बंगाल झालदा स्थित आवास पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में झामुमो विधायक विकास सिंह मुंडा और मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए तैयार है। इस दौरान आईबी अधिकारी मनीष रंजन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मंगलेश कुमार मिश्रा ने बातचीत के क्रम में बताया कि बचपन से ही मनीष रंजन मेधावी छात्र रहे। सिर्फ शिक्षा ही नहीं क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और संगीत की कला ने उन्हें अपने प्रियजनों के बीच लोकप्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.