रामपुर, फरवरी 4 -- रामपुर। सोशल मीडिया साइट में सस्ते आईफोन बेचने का सांझा देकर लोगों को ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, सिम, मोबाइल फोन, कार सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। इन्होंने अपना नाम मुस्तफा और साईम निवासी घेर दरिया खां रामपुर बताया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छह महीने में इन लोगों ने सस्ते आईफोन का लालच देकर 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...