नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी के 15 यूनिवर्सिटी स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर के एक-एक प्रोग्राम के लिए एक अतिरिक्त सीट इस कोटा के लिए निर्धारित की गई है। यह सूची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदक को सिंगल गर्ल चाइल्ड के प्रमाण में प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट से अभिप्रमाणित एक हलफनामा भी आवेदन के साथ जमा करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.