नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 में भी खराब फॉर्म जारी है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 12 गेंद में 18 रन ही बना सके। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे और मिचेल स्टार्क के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट भी खेले लेकिन विपराज निगम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेजा। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 का ये हाईएस्ट स्कोर (18) है। रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया और जल्द ही उन्होंने 6 गेंद में 16 रन बना लिए थे। लेकिन अगली पांच गेंद में वह सिर्फ दो रन ही बना सके और फिर विप्रज निगम की गेंद पर स्वीप मारने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू हुए। यह भी पढ़ें- विराट कोहली न...