नई दिल्ली, मई 23 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। कोहली जारी सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर टीम को एक बार फिर दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। आईपीएल 2025 में रन चेज के मामले में कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह रन चेज करते हुए पांच पारियों में चार में अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट कोहली ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 25 गेंद में 43 रन की पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। ये पहला मौका है, जब कोहली रन चेज करते हुए फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। इससे पहले चार पारियों में रन चेज करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.